फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में मिले 26 नए कोरोना संक्रमित, संख्या हुई 797

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जनपद संभल में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को जनपद में 26 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। संख्या बढ़कर 797 हो गई है। सर्वाधिक संक्रमित बहजोई ब्लाक मेें नौ, संभल और पवांसा ब्लाक में छह-छह कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा संक्रमण प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
बुधवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में जुनावई ब्लाक क्षेत्र के गांव काशीपुर लहरोई में एक, सीएचसी जुनावई का स्वास्थ्य कर्मी, गांव चबूतरा में एक, गांव छिरवारी में एक व्यक्ति कोरोना जांच में संक्रमित मिले हैं। संभल की पुलिस कोतवाली का एक स्टाफ, गांव सिरसी का एक व्यक्ति, मोहल्ला कोटरा सरायतरीन के दो, गांव बिशनपुर में एक, संभल के एसबीआई बैंक का एक कर्मचारी कोरोना जांच में संक्रमित मिला है।
ब्लाक पवांसा के गांव खिरनी निवासी दो, गांव मल्लाह मुस्तफाबाद निवासी एक, पवांसा में एक, शोभापुर में एक, गांव गौहत में एक व्यक्ति जांच में संक्रमित मिला हैं। चंदौसी की ग्रीन चंदौसी में एक व्यक्ति, बहजोई के मोहल्ला नरायनटोला में सात, बहजोई में अस्थाई कारागार में एक व्यक्ति जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना मीटर
नए संक्रमित: 26
कुल संक्रमित: 797
सक्रिय मरीज: 181
ठीक हुए मरीज: 601
कुल मौत: 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें