संभल। मुरादाबाद मार्ग पर स्थित बिजलीघर के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक पर शनिवार की रात करीब 10 बजे मानसिक रूप से कमजोर महिला चढ़ गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस को देखकर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। ट्रक के नजदीक से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। पुलिस ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई और महिला को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन महिला करीब 30 मिनट तक हंगामा करती रही। पुलिस ने महिला को बातों में किसी तरह उलझाया और राहगीर दो युवकों को ट्रक पर चढ़ा दिया। इसके बाद महिला पकड़कर ट्रक से नीचे उतारा गया। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। संवाद