फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल का गेट हटाकर माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास

Mon, 05 Aug 2024 04:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली (संभल)। गांव गौंजनी मिलक में दोनों समुदाय की सहमति से लगे हिंदू धार्मिक स्थल का गेट शनिवार की रात शरारती तत्वों ने हटा दिया। जिससे लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर रविवार की सुबह पहुंची पुलिस ने दोनों समुदाय की सहमति से धार्मिक स्थल का गेट लगवाया।
विज्ञापन

ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव गौंजनी मिलक में धार्मिक स्थल के दरवाजे को लगाने के लिए दोनों समुदाय के लोगों में सहमति बनी थी। इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों ने अपने-अपने धार्मिक स्थल के दरवाजे लगाए थे। शनिवार की रात में शरारती तत्व ने हिंदु समुदाय के धार्मिक स्थल पर लगे दरवाजे को हटाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। रविवार की सुबह लोगों को जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद धार्मिक स्थल पर गेट को लगवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें