सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में बृहस्पतिवार की शाम छह बजे जेठ और देवर ने मिलकर महिला को जान से मारने की नीयत से मारपीट की। घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप है। मारपीट में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला के पति जयंती सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी नीरज बृहस्पतिवार को घर में अकेली थी। पत्नी को परिवार के लोगों ने घर में बंद करके लाठी-डंडे से मारा पीटा है। इसमें वह घायल हुई। इससे पहले भी कई बार पत्नी के साथ मारपीट की गई है। सोमवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी पर कुछ लोगों ने इस मामले में फैसला करा दिया था। अब फिर से कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। (संवाद)