संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर किशोरी के साथ घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। किशोरी की मां ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी दूसरी मंजिल पर बुधवार की दोपहर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक विपिन घर में घुस आया और उसने बेटी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। बेटी के शोर मचाने पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। न्यायालय ने जेल भेज दिया है।