फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: लिफ्ट देकर महिला को ले गया जंगल, फिर आरोपी ने दिखाया अपना असली रूप, वारदात को अंजाम दे भागा

Thu, 30 Mar 2023 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)

सार

पीड़िता के भाई ने तहरीर में बताया कि आरोपी युवक ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। गले व छाती में चोट के निशान हैं और आरोपी महिला को मरा समझ छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव धूमनगर से चंदौसी आ रही महिला ममता शर्मा (48) को बाइक सवार युवक ने लिफ्ट दी और जंगल में ले गया। भीकमपुर के जंगल में मारपीट कर जेवर व नकदी का बैग छीन लिया। आरोपी ने साड़ी से महिला का गला दबाया और उसे मरा समझकर छोड़ गया। देर शाम करीब सात बजे महिला किसी तरह वीर सावरकर नगर में अपने भाई के पास पहुंची और घटना से अवगत कराया। परिजनों ने महिला का उपचार सीएचसी में कराया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आवास विकास निवासी राजेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव धूमनगर निवासी महिला ममता शर्मा का लगभग 20 वर्ष से पति जितेंद्र पाठक से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वह गांव में अपने भाई श्रीकांत शर्मा के साथ रहती है। जबकि महिला के पिता उमाशंकर का निधन हो चुका है। महिला की बुधवार को जिला न्यायालय में वाद की तारीख थी। मंगलवार की शाम चार बजे महिला चंदौसी आने के लिए चल दी। महिला अपने गांव से कुछ दूर पहुंची तो एक अपरिचित युवक बाइक लेकर खड़ा था। उसने महिला ने कहा कि वह चंदौसी जा रहा है। महिला युवक की बात पर विश्वास कर बाइक पर बैठ गई।

बाइक सवार युवक कच्चे रास्ते से महिला को गांव भीकमपुर के जंगल में गया। जहां एक स्थान पर बाइक रोकने बाद युवक ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसे जमकर पीटा। आरोपी ने साड़ी से उसका गला दबाया और महिला को मरा समझ छोड़ दिया। युवक महिला के कानों से सोने के कुंडल, सोने की लौंग, बैग ले गया। बैग में चार हजार रुपये, आईडी, बैंक की पासबुक व अन्य कागजात थे। घटना के एक घंटे के बाद महिला को होश आया तो वह किसी तरह मुरादाबाद रोड स्थित वीर सावरकर नगर अपने भाई की घर पहुंची और घटना से अवगत कराया।

बुधवार की सुबह भाई हरिओम शर्मा ने अपनी बहन का उपचार का सीएचसी में कराया। घटना की तहरीर थाना कुढ़फतेहगढ़ में दी गई है। भाई ने बताया कि आरोपी युवक ने उनके साथ बेरहमी के साथ मारपीट की। गले व छाती में चोट के निशान है और आरोपी महिला को मरा समझ छोड़कर चला गया। आरोपी ने उसकी बहन से बातचीत में अपना नाम राजेश कुमार निवासी आवास विकास काॅलोनी बताया है। पुलिस ने राजेश कुमार के नाम पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर मारपीट की तथा उसके कुंडल आदि छीन लिए गए हैं। महिला के भाई की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। -दीपक तिवारी, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें