फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया ससुर पर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को दी तो हड़कंप मच गया। महिला ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। रिश्ते कलंकित होने की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो हर कोई हैरान है। आरोपी गांव से भागा हुआ है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मंगलवार को दी गई तहरीर में महिला का आरोप है कि वह सोमवार की रात घर पर अकेली सो रही थी। उसका पति खेत पर गया हुआ था। घर पर परिवार का अन्य को सदस्य भी नहीं था। इसी बीच उसका ससुर शराब पीकर घर में घुस आया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। कैलादेवी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार राठी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके ससुर जय प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें