फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कोर्ट नहीं पहुंचे गवाह, सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले में शुक्रवार को गवाह कोर्ट नहीं पहुंचे। इस मामले की अगली सुनवाई आज (शनिवार) को होगी। मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्रों के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस इस प्रकरण में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में आजम खां, डॉ. फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं। मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। शुक्रवार को इस प्रकरण की कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम के पक्ष के गवाह कोर्ट नहीं पहुंचे। जिस पर अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता ने स्थगन प्रार्थनापत्र दिया। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई करते हुए शनिवार की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें