फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
। इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल नजीबाबाद में 15 अक्टूबर को इंटर स्कूल जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें जनपद से चंदौसी ताइक्वांडो अकेदमी, सेंट थॉमस ताइक्वांडो अकेदमी के 16 खिला ड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें 15 खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विभिन्न पदक जीते। जिसमें अनन्या सूर्या, अर्णव आर्य, प्रियंका सैनी, माधव पाराशरी, उवेश ने स्वर्ण, रुद्रांश सिंह, अभिषेक मीणा, आयुष यादव, अखिलेश यादव, कृतिका, गर्व ने रजत, आराध्या विश्वकर्मा, आशीष राघव, आराध्या पाराशरी ने कांस्य पदक जीता। सोमवार को विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। जिला ताइक्वांडो सचिव सुरेश कुमार ने बताया कि ताइक्वांडो खेल व आत्मरक्षा दोनों दृष्टि से सहायक है, वर्तमान परिवेश में आत्मरक्षा की दृष्टि से इस खेल की जानकारी सभी को रखनी चाहिए। इससे हम अपनी व दूसरों की मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें