फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सांसद से वसूला जाएगा जुर्माना या फिर मिलेगी तारीख, मंगलवार को होगा तय

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सपा के सांसद जियाउर्रहमान बर्क को बिजली चोरी के मामले में तारीख मिलेगी या फिर उनसे जुर्माना वसूला जाएगा, इस संबंध में मंगलवार को तय हो जाएगा। एक्सईएन नवीन गौतम का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। अवकाश के चलते कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अब मंगलवार का इंतजार है।
विज्ञापन

दरअसल, 19 दिसंबर को सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास पर बिजली चोरी का मामला विभाग ने पकड़ा था। मौके पर 16 किलोवाट से ज्यादा भार की खपत मिली थी। जबकि सांसद जियाउर्रहमान बर्क और पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से दो-दो किलोवाट के दो मीटर लगे थे। जिसमें कई महीने की खपत जीरो थी। जिसके चलते बिजली चोरी की आशंका गहराई। अधिकारियों ने जब मीटर की जांच कराई तो उसमें बिजली चोरी की पुष्टि हुई थी। बिजली विभाग द्वारा 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
इसी क्रम में लगातार सुनवाई चल रही है। एक्सईएन नवीन गौतम ने बताया कि सांसद को जुर्माने के मामले में तीन बार नोटिस और तीन बार समय दिया जा चुका है। अब अंतिम रिपोर्ट तैयार की गई है। अंतिम रिपोर्ट के बाद जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इसका निर्णय मंगलवार को लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें