फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समितियों के चुनाव में धांधली नहीं रोकी तो करेंगे आंदोलन : शंकर सिंह

Mon, 30 Sep 2024 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली (संभल)। गांव नहरौली में रविवार को भाकियू अराजनैतिक की बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि गन्ना समितियों के चुनाव में धांधली नहीं रोकी गई तो भाकियू अराजनैतिक आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि जब तक किसान संगठित नहीं होगा, तब तक शोषण रुकने वाला नहीं है। इसलिए जिले के सभी किसान भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले संगठित होने का काम करें। बताया कि इस समय जिले में विद्युत निगम किसानों का व्यापक पैमाने पर शोषण कर रहा है। शासन द्वारा निजी नलकूप के लिए बिजली बिल माफी की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसके बावजूद किसानों पर मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। जिन किसानों के बिजली बिल जमा हैं, उन किसानों के खिलाफ भी निगम मुकदमा दर्ज करा रहा है। उन्होंने गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग उठाई। साथ ही कहा कि गन्ना समितियों के चुनाव में निर्वाचन प्रक्रिया के शुरूआती चरण में ही धांधली करा दी। इसमें 80 फीसदी डेलीगेट्स के पर्चे ही खारिज कर दिए गए। रसूखदार लोगों को गन्ना समितियों के पदों पर बैठाने की रूपरेखा तैयार की गई। यदि गन्ना समितियों के चुनाव में धांधली नहीं रोकी गई तो आंदोलन का रास्ता तय करना मजबूरी है। इस दौरान युवा मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव, सत्यवीर सिंह, शिशुपाल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष असमोली सचिन त्यागी, राजेश यादव, नरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, कैप्टन सर्वेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें