फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पता होता लौट कर नहीं आएंगे तो घर से जाने ही नहीं देती

विज्ञापन
मृतक सुनील की पत्नी मधु। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। डबडबाई आंखे और चेहरे के उड़ी हवाईयां लिए मृतक सुनील की पत्नी मधु बोली, पता होता, वो (पति सुनील) वापस लौटकर नहीं आएंगे, तो घर से ही नहीं जाने देती। रोजाना की तरह मनरेगा का काम देखने गए थे और रक्त रंजित होकर लौटे।
विज्ञापन

सपा नेता छोटेलाल दिवाकर के बेटे सुनील की शादी छह माह पूर्व 22 नवंबर को मधु के साथ हुई थी। घर परिवार के बाहर से माहौल से मधु अभी तक पूरी तरह अनजान है। पति की हत्या के बाद अपनी सुधबुध खो बैठी है। आंखे डबडबाई रहती है, चेहरा बेनूर हो गया है।
मधु से बातचीत करने का प्रयास किया, तो बोली: मुझे नहीं पता था, झगड़ा हो रहा है। ग्राम प्रधान के अंतर्गत होने वाले कार्यों की देखभाल के लिए रोजाना जाते थे। मंगलवार को भी रोजाना की तरह गए थे। जाने से पहले कोई बात नहीं हुई। मुझे नहीं पता था कि झगड़ा हो जाएगा, वरना उन्हें नहीं जाने देती। वो वापस लौटे, तो ऐसी हालत में, कि न तो सुन सके और न ही बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें