फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पत्नी ने बच्चों को पीटा तो आहत पति ने जंगल में जाकर की आत्महत्या

Sat, 18 Nov 2023 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। क्षेत्र के गांव में महिला ने बच्चों की पिटाई कर दी। पति के रोकना पर पत्नी नहीं मानी, इस बात से आहत होकर पति ने जंगल में पेड़ पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी 25 वर्षीय युवक किसान था। उसके तीन बेटी व एक बेटा है। शुक्रवार की दोपहर के बच्चों के शैतानी करने पर उसकी पत्नी ने पिटाई शुरू कर दी। पति ने उसे रोकने की कोशिश की, पर वह नहीं मानी। इस बात से नाराज होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात कह कर वह घर से चला गया। पत्नी ने यह बात अपने चचेरे ससुर को बताई और उन्हें ढूंढ़ कर लाने की बात कही। उन्होंने युवक के मोबाइल पर कॉल, तो उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात कही। परिजन खेतों की ओर दौड़ पड़े। वहां जाकर देखा, तो उसका शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका था। परिजन शव को लेकर गांव आ गए हैं। पुलिस को सूचना नहीं दी है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें