गुन्नौर/बबराला। थाना क्षेत्र के गांव कैल की मढैया में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव कैल की मढैया निवासी राकेश ने गुन्नौर कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे घर के बराबर से बिजली की केवल को लेकर गांव के ही लोगों से कहा सुनी हो गई। इसके बाद वह लोग पीड़ित के घर में घुसकर उसे गंदी-गंदी गालियां देते हुए हाथों में लाठी, डंडे व लोहे का फरसा लेकर मारपीट करने लगे। जिस रूमसिंह, जगदीश के गंभीर चोट आई। आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वही दूसरे पक्ष के करन सिंह ने गांव के राकेश पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर उसके भाई आराम सिंह व बेटी बबीता और परिवार वालों के साथ में मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक पक्ष के आराम सिंह, राम रहीस, गैंदनलाल, करन सिंह व दूसरे पक्ष के रूम सिंह जगदीश उर्फ भंटू, देवेंद्र, अजय वीर खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की नीयत से हमला, गाली गलौज करने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।