फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: बंदर को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई बाइक, दोनों भाई उछलकर नीचे गिए, एक की मौके पर ही मौत

Sat, 11 Nov 2023 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

जुनावई क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित मेहराजी बस स्टैंड के सामने बंदर को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गई। इसमें दोनों भाई घायल हो गए। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी थाना जुनावई क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर मेहराजी बस स्टैंड के पास बंदर को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में शाहजहांपुर निवासी रतनपाल (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई रमनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जनपद शाहजहांपुर अंतर्गत थाना जलालाबाद के जायरीनपुर गांव निवासी रतनपाल और रमनपाल दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। दोनों भाई बाइक से अपने गांव के लिए जा रहे थे। रास्ते में जुनावई क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित मेहराजी बस स्टैंड के सामने पहुंचने पर उनकी बाइक के सामने अचानक बंदर आ गया।

बंदर को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। हादसे में छोटे भाई रतनपाल की मौके पर ही मौत हो गई। रमनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें