फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गड्ढे से बचने की कोशिश में असंतुलित हुई बाइक, डीसीएम की टक्कर से छात्र की मौत

Wed, 28 Feb 2024 03:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मुरादाबाद बाईपास मार्ग पर चंदौसी ग्रीन के पास गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार हाईस्कूल यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे चंदौसी के लक्ष्मणगंज निवासी शहजान (17) की मौत हो गई है तथा उसका साथी मोहम्मद जैद (18) घायल हो गया है। आरोपी चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज निवासी शहजान हाईस्कूल का छात्र था। उसकी यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। वह मंगलवार की सुबह मोहल्ला कुरैशियान निवासी अपने साथी मोहम्मद जैद व आजम के साथ बाइक से बनियाखेड़ा के लोकेंद्र शर्मा इंटर कॉलेज में गणित विषय परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान मुरादाबाद रोड पर चंदौसी ग्रीन के पास गड्ढे से बाइक बचाने के दौरान डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों छात्र घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने शहजान को मृत घोषित कर दिया। जैद को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि आजम को प्राथमिक उपचार देकर परीक्षा देने भेज दिया गया। हादसे के दौरान लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया है और पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। मृतक छात्र के शव को पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहजान पांच भाई व एक बहन थी। वह अपने पिता की दूसरे नंबर की संतान था। किशोर की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना देने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें