फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जहां भी निकलेगा होली का जुलूस वहां जुमे की नमाज 2.30 बजे से

Sun, 09 Mar 2025 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल। जिले में होली पर जुमे की नमाज दोपहर 2.30 बजे से अदा होगी। इसकी सहमति पीस कमेटी की बैठकों में हो चुकी है। एसपी का कहना है कि इससे शांतिभंग होने का अंदेशा नहीं रहेगा और जुमे की नमाज और होली का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा। जुमे की नमाज संभल जामा मस्जिद में दोपहर 1.40 बजे अदा की जाती है। इस लिहाज से 50 मिनट बाद अदा की जाएगी। इसी तरह उन सभी मस्जिदों में इस समय का पालन किया जाएगा जिन मस्जिदों के नजदीक से होली के जुलूस निकलते हैं।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जिस दिन होली है, उसी दिन रमजान के जुमे की नमाज अदा की जाएगी। इसे लेकर जिलेभर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें सहमति बनी है कि जहां भी होली का जुलूस सुबह से निकाला जाएगा। वहां जुमे की नमाज को 2.30 बजे से अदा किया जाएगा। यह सहमति दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों के बीच बनी है। बताया कि संभल अतिसंवेदशील है तो इस लिहाज से निगरानी ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से संभल अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल है। इस लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी चाहते हैं कि किसी तरह की आशांति न फैले। होली के दिन जिलेभर में जुलूस निकाले जाएंगे। रमजान का दूसरा जुमा भी होली के दिन है। इसलिए लिहाज से पुलिस-प्रशासन के अधिकारी अलर्ट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें