फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जल निगम की नींद टूटी तो 99 घरों में लगीं टोटियां, आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी। जल निगम की नींद टूटी तो असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव टांडाकोठी में 99 परिवारों के घरों में पानी की टोटियां लगाई गई हैं, उन्हें पानी मिलने लगा है। काफी समय से उन्हें पानी नहीं मिल रहा था। इस पर अमर उजाला ने सात मई के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की।
विज्ञापन

मालूम हो कि 2023-24 में जल निगम ने करीब ढाई करोड़ की लागत ओवरहेड टैंक का निर्माण किया था। घरों तक जलापूर्ति के लिए लगभग साढ़े आठ हजार मीटर लंबी भूमिगत पाइप लाइन डाली गई। जिससे लोगों शुद्ध पेयजल मिल सके। विभाग ने छह माह में 99 कनेक्शन दिए पर टोंटी लगाना भूल गए। इससे हर रोज लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इसके अलावा लीकेज और लो प्रेशर की भी समस्या बनी हुई थी। जल निगम के अधिशासी अभियंता चंद्रहास ने बताया कि टोटियां लगवाई गई हैं। अब लोगों को सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति मिलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें