फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कई बार मना करने के बाद भी नहीं मानी युवती तो आपा खो बैठा पिता

Wed, 05 Feb 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव शरीफपुर के ग्रामीणों ने बताया कि राजपाल ने बेटी अंशु को काफी समझाया कि युवक से बात न करें। लेकिन वह नहीं मानी। परिजनों ने उसे कई बार पीटने के साथ ही पढ़ाई भी बंद करा दी। लेकिन अंशु ने युवक से बात करना बंद नहीं किया। मना करने के बावजूद मंगलवार की दोपहर अंशु को फोन पर युवक से बात करते देखा तो पिता आपा खो बैठा और बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को जब अंशू मोबाइल पर युवक से बात कर रही थी तो उसने अपने चेहरे को दुपट्टे से कवर कर लिया था। जिससे परिवार को यह जानकारी न हो सके कि वह मोबाइल पर बात कर रही है। इसकी भनक राजपाल को लगी तो उसने सीधे रॉड से ही हमला कर दिया। सिर पर वह लगातार वार करता रहा। अंशु की मां ने बताया कि एक चीख तो बेटी की सुनाई दी थी। चीख सुनकर लगा कि उसके पिता ने पिटाई कर दी है। लेकिन जब छत से नीचे आई तो अंशू के चेहरा खून से लथपथ था और जान जा चुकी थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो गांव के चिकित्सक को बुलाया गया। चिकित्सक ने मृत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें