फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्द रात और गर्म दिनों से लोग हो रहे बीमार, बचाव ही सेहत बिगड़ने से बचा सकता है

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। इन दिनों रात सर्द और दिन गर्म हो रहे हैं। दिन और रात के तापमान के बीच तकरीबन 18 से 19 डिग्री तापमान का अंतर आता है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। ज्यादातर को बुखार की शिकायत हो रही। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में वायरल होता है। सर्दी और जुकाम इसमें आम लक्षण हैं। इसलिए रात के समय सर्द हवाओं से बचकर ही घर से निकलें। दिन में भी धूप से बचकर रहें। जिससे सेहत बनी रहे।
विज्ञापन

शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 279 मरीजों की ओपीडी रही। इससे ज्यादा मरीजों की ओपीडी जिला अस्पताल की रही। ओपीडी के मरीजों में वायरल के काफी मरीज पहुंचे, जिन्हें बुखार या जुकाम की समस्या थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. मनीष अरोड़ा ने बताया कि इन दिनों मौसम में बदलाव हो रहा है। इसलिए वायरल की चपेट में लोग आ रहे हैं। सावधानी बरतने से बचा जा सकता है।
बताया कि जिन मरीजों में बुखार या खांसी व अन्य लक्षण पाए जाते हैं तो एंटीजन किट से कोरोना की जांच करा लेते हैं। जिससे सही जानकारी हो सके। वहीं दूसरी ओर बुखार और जुकाम होने पर सरकारी अस्पताल जाने से कतरा रहे हैं। उन्हें डर है कि कहीं कोरोना का संक्रमण न पाया जाए जबकि यह असावधानी है। यदि ऐसे लक्षण हैं तो तत्काल एंटीजन किट से कोरोना की जांच करानी चाहिए। जागरूकता के अभाव में लोग गली मोहल्लों में चलने वाले क्लीनिक से ही दवाई लेकर उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें