संभल/असमोली। गांव बारीपुर भमरौआ में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से करीब आठ बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। पीड़ित किसान राजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम चार बजे करीब आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो हाईटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ खेत में पड़ा था। जिसको करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू किया गया। वहीं दूसरी घटना ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव पंसुखा में हुई है। बृहस्पतिवार की दोपहर चार किसानों की गेहूं की फसल ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से जल गई। इसमें गांव सिसौना निवासी कल्लू सिंह की छह बीघा गेहूं की फसल जली ह। इसी आग के बढ़ने से गांव पंसुका निवासी हाफिज नजारूल के 10 बीघा गेहूं की फसल, अशरफ के 7 बीघा और मुशर्रफ की 6 बीघा की गेहूं की फसल चपेट में आ गई। किसानों ने आग को काबू पाने के लिए ट्रैक्टर चलाकर काबू किया। किसानों ने बताया कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।