संभल। जिले के आठ निकायों में से चार निकायों के लोगों ने ही 15 आपत्तियां दर्ज कराई हैं। बृहस्पतिवार को अंतिम दिन तक आपत्तियां आई हैं। इनका निस्तारण शुक्रवार को किया जाएगा। यह आपत्तियां सात दिन के अंदर मांगी गई थीं। इसी क्रम में संभल नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत सिरसी, गवां और बबराला से ही वार्ड सभासदों के लिए आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि आपत्तियों के लिए सात दिन का समय दिया गया था। आठ निकायों से चार निकायों के वार्डों से 15 आपत्तियां आई हैं। इनका निस्तारण शुक्रवार को किया जाएगा। मालूम हो अध्यक्ष पद का आरक्षण तय होने के बाद प्रशासन ने भी वार्डों का आरक्षण जारी कर दिया था। इसमें आपत्तियां और सुझाव के लिए सात दिन का समय दिया था। नगर पालिका बहजोई, चंदौसी और नगर पंचायत नरौली, गुन्नौर से कोई आपत्तियां दर्ज नहीं हुई हैं।