संभल। संभल-हसनपुर रोड पर बृहस्पतिवार को हुए एक सड़क हादसे में वेल्डर अनुज (21) की मौत हो गई।
खग्गूपुरा गांव का निवासी अनुज कुरकावली में वेल्डिंग का काम करता था। बृहस्पतिवार दोपहर वह खाना खाने के लिए अपनी बाइक से घर लौट रहा था। कुरकावली गांव से निकलते ही अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अनुज की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां बबली, बहन अलका और छोटे भाई मनोज का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस उपाधीक्षक अमन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद