फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अमरनाथ यात्रा से लौटे शिवभक्तों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अमरनाथ यात्रा कर लौटे शिव भक्तों का रविवार सुबह रेलवे स्टेशन पर स्वागत हुआ। जत्थे में शामिल भक्तों को उनके परिजनों ने फूल माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। साथ ही, यात्रा सफल होने पर महादेव का गुणगान किया। यात्रा कर लौटी पूनम वार्ष्णेय ने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं, जो अपने परिवार के साथ अमरनाथ धाम और मां वैष्णो देवी के दर्शन कर आई हूं। वहीं तुषार वार्ष्णेय ने बताया कि यह उनकी नौवीं यात्रा थी। इस बार जत्थे में चार पुरुष और एक महिला भक्त शामिल थीं। बताया कि इंडियन आर्मी ने शिव भक्तों का बहुत सहयोग और ख्याल रखा। इस अवसर पर गौतम वार्ष्णेय, अर्पित वार्ष्णेय, मधुर वार्ष्णेय, अक्षय वार्ष्णेय आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें