फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गमगीन माहौल में निकाला गया मुहर्रम का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रविवार को नगर में मुहर्रम गमगीन माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने शहीदाने करबला की याद में ताजियों की झांकी के साथ जुलूस निकाला और ताजियों को कर्बला में दफन किया। सुरक्षा को लेकर जुलूस के साथ चप्पे चप्पे पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रही। रविवार को नगर सहित नरौली, जनेटा, बनियाठेर के अलावा धनारी, जुनावई व बबराला और गुन्नौर में इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए शिया व सुन्नी मुसलमानों ने मुहर्रम गमगीन माहौल में मनाया। नगर व आसपास के क्षेत्र में परंपरागत तरीके से मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में शहीदों की याद में शरबत की सबीलें लगाई गई। जुलूस में या हुसैन या हुसैन की सदाएं फिजाओं में गूंजती रही।
विज्ञापन

नगर में ताजिये संभल गेट पर सुनहरी मस्जिद के पास एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के साथ ताजिये घंटाघर, हुसैनी बाजार, मुरादाबाद गेट, गोलागंज, जारई गेट होते हुए सीकरी गेट पर पहुंचकर जुलूस संपन्न हुआ। इस दौरान मुल्क में अमन और शांति के लिए दुआ की गई।
..............
रंज ओ गम के साथ निकले जुलूस

जनेटा / नरौली। रविवार को नवासा ए रसूल हजरत इमाम हुसैन और उनके खानदान की शहादत शिद्दत के साथ मनाई गई। गांव जनेटा में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद कर जुलूस निकाला गया। इस दौरान रंजो गम के साथ या हुसैन की सदाएं बुलंद हुई। शहीदों की याद में मरसिये पढ़े गए। गांव के मोहल्ला कुरेशियान स्थित बड़े इमाबाड़े पर सभी ताजिये जमा हुए। यहां से ताजियों का जुलूस दरगाह स्थित कर्बला के लिए रवाना हुआ। वहीं, नरौली में भी ताजिये गमगीन माहौल के साथ निकाले गए। ताजियों को देखने के लिए सड़कों से लेकर मकानों की छत पर लोगों की भीड़ रही। वहीं, नरौली में गमगीन माहौल में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। कस्बे के अलग-अलग मोहल्ले के ताजिये काजी टोला चौराहे पर एकत्रित हुए और यहां से जुलूस निकाला गया। इसमें मातमी अंजुमनों ने नोहाख्वानी व सीनाजनी की। इस दौरान जगह-जगह शरबत व कोल्डड्रिंक का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन

........................
धनारी में कर्बला में दफन किए ताजिये

जुनावई / धनारी / बबराला। करबला में शहीद हुए इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की याद में ताजिये के साथ जुलूस निकाला गया। गुन्नौर में जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर मुख्य बाजार, तहसील रोड से होते हुए मोहल्ला सराय में पहुंचकर संपन्न हुआ। साथ ही, धनारी के गांव सुल्तानगढ़, गढ़ी बिचौला और जुनावई के कादराबाद में मुहर्रम के जुलूस के साथ ताजिये निकाले गए। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने रंजोगम का इजहार किया। इसके बाद ताजिए कर्बला पर ले जाकर दफन किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें