फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मैंथा की फसल बर्बाद सदमे में किसान की मौत

Thu, 23 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
‌किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव रहोली में बुधवार को बादल एक परिवार पर आफत बनकर बरसे। खेत में कटी पड़ी मैंथा की फसल के बारिश से नुकसान को देख कर्ज में डूबे किसान को सदमा लग गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर आए। यहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब एक बजे चंदौसी के निजी अस्पताल में चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि, बैंक और सोसायटी का उस पर चार लाख का कर्ज था। वहीं एसडीएम ने बताया कि, जांच के लिए लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजा है।

रहोली निवासी विद्याराम (52) पुत्र श्यामलाल की 12 बीघा मैंथा की फसल खेत में पड़ी थी। इसमें से कुछ फसल से तेल निकाला जा चुका था, मगर ज्यादातर से उत्पादन होना था। इधर, दोपहर में बारिश हो गई। इसमें खेत में पड़ी मैंथा की फसल बर्बाद हो गई। 
विज्ञापन



यह देखकर बैंक और सोसायटी के 4 लाख के कर्ज में डूबे किसान की हालत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन चंदौसी के निजी अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।  किसान की मौत से घर में कोहराम मचा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे पांच बच्चे छोड़कर गया है। 

किसान की मौत की सूचना दी गई थी, इसके बाद लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को मामले की जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।       -संजय कुमार  उप जिलाधिकारी चंदौसी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें