फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी होने से गेहूं की फसल में आई नमी, नहीं हुई कटाई

विज्ञापन
बहजोई में रविवार को सुबह 06.15 बजे आसमान में घुमड़-घुमड़कर आए काले बादलों का नजारा। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
संभल/ओबरी/चंदौसी। मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। लगातार तीन रातों से तेज हवा के साथ हो रही बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को रात और रविवार को तड़के तेज हवा के साथ तेज बूंदाबांदी के साथ छोटे-छोटे ओले पड़े तो कटी हुई फसल भीग गई और खेतों में कटाई और गहाई का काम बंद हो गया।
विज्ञापन

गेहूं कटाई और गहाई के समय बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। रविवार की सुबह बूंदाबांदी और ओले गिरने से किसानों के खेतों में काम ठप रहा। शुक्रवार और शनिवार को रात के समय बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है। किसानों ने बताया कि लगातार तीन रातों से हल्की बूंदाबांदी जारी है। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कहना है कि यदि इस समय बारिश हुई तो किसानों का बहुत नुकसान होगा।
गेहूं की अधिकतर फसल की कटाई हो चुकी है। जो गेहूं खेतों में है, उसकी गहाई का काम चल रहा है। असमोली क्षेत्र के किसान फकीर मोहम्मद का कहना है कि पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ था। उसके बदले में अभी क्षतिपूूर्ति नहीं मिली है। गुन्नौर क्षेत्र में बूंदाबांदी से कटी हुई फसल में नमी आ गई जिससे रविवार को गेहूं की गहाई नहीं हो सकी। अगर मौसम साफ रहा तो सोमवार से गेहूं की कटाई और गहाई एक बार फिर शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें