फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड, बाजा और हंगामा: भगवा कपड़े पहनकर बरात में पहुंचे बरातियों का विरोध, हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस

Thu, 08 Jun 2023 09:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सरायतरीन

सार

बरात में कई युवक ऐसे थे, जिन्होंने भगवा रंग के कपड़े पहन रखे थे। बरात चढ़त के दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने यह कहकर ऐतराज जताया कि भगवा कपड़े पहनकर क्यों आए हो। इसी बात पर कहासुनी हुई और हंगामा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के संभल जिला स्थित बहजोई थाना क्षेत्र के गांव भवन में बुधवार की रात पहुंची एक बरात उस समय चढ़ने से रोक दी गई जब कुछ युवा भगवा कपड़े पहने नांच रहे थे। गांव के कुछ लोगों ने भगवा कपड़े पहने होने पर ऐतराज जताया। विरोध बढ़ने पर हंगामा हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की। साथ ही 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाने की हिदायत दी। इसके बाद बरात डीजे पर नहीं चढ़ सकी। शादी की रस्में सादगी से अदा की गईं।

विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर निवासी युवक की शादी बहजोई थाना क्षेत्र के गांव भवन निवासी युवती के साथ तय हुई। जिसकी बरात बुधवार की रात गांव भवन पहुंची। वैवाहिक समारोह में खाना संपन्न होने के बाद बरात चढ़त शुरू की गई। 

बताते हैं कि बरात में कई युवक ऐसे थे, जिन्होंने भगवा रंग के कपड़े पहन रखे थे। बरात चढ़त के दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने यह कहकर ऐतराज जताया कि भगवा कपड़े पहनकर क्यों आए हो। इसी बात पर कहासुनी हुई और हंगामा हो गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने रात में 10 बजे के बाद आदेश के मुताबिक डीजे नहीं बजाने का हवाला दिया। इसके बाद डीजे को बंद कर दिया गया। इसके बाद शादी समारोह की रस्मों को पूरा किया गया।
विज्ञापन

बरात में नशे की हालत में आपस में कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था। भगवा कपड़े पहनने को लेकर विवाद की कोई जानकारी सामने नहीं आई। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। -पंकज लावानियां, कोतवाल, बहजोई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें