फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती में दगा: नाम बदलकर युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती, मुलाकात को घर तक आ गया, फिर कहानी में आया ये मोड़

Thu, 08 Jun 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)

सार

पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी के साथ महाराष्ट्र के युवक सद्दाम ने धर्म छुपाकर दोस्ती कर ली। आरोपी उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने के लिए चंदौसी आ गया। समय पर जानकारी मिलने पर आरोपी उसकी बेटी को नहीं ले जा सका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के चंदौसी क्षेत्र के गांव की युवती से सोशल मीडिया पर धर्म छुपाकर दोस्ती करने, बहला फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोपी में पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी युवक सद्दाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी के साथ महाराष्ट्र के युवक सद्दाम ने धर्म छुपाकर दोस्ती कर ली। आरोपी उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने के लिए चंदौसी आ गया। समय पर जानकारी मिलने पर आरोपी उसकी बेटी को नहीं ले जा सका।
विज्ञापन

आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर लिया। तहरीर में बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव भी बनाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी सद्दाम निवासी जय अंबे चौक, नाला सोपारा ईस्ट, पालघर महाराष्ट्र को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें