फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर विवि का नाम बदलने का प्रयास होगा: प्राची

Tue, 04 Apr 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
साध्वी प्राची
विज्ञापन
हिंदू और हिंदुस्तान के बारे में संकीर्ण सोच रखने वालों के नाम पर देश में कोई भी संस्थान बनाना देश विरोधी कार्य करने जैसा है। रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय का नाम बदलने का पूरा प्रयास किया जाएगा। पिछली सपा सरकार में जिस तरह से भेदभाव कर अवैध भूमि पर धार्मिक स्थलों का निर्माण हुआ है। उनकी भी जांच कराई जाएगी। पिछली सपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान साध्वी प्राची ने यह बात कही। 
विज्ञापन


साध्वी प्राची शक्ति नगर स्थित मुकेश सोम के आवास पर मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बुढ़ाना और कैराना खाली कर दिए गए। दोषियों को सपा सरकार का पूरा संरक्षण मिला। वोट बैंक की राजनीति में उत्तर प्रदेश में कश्मीर जैसे हालात बना दिए गए। सपा सरकार को यदि एक कार्यकाल और मिल जाता, तो उत्तर प्रदेश को ही पाकिस्तान बना दिया जाता। योगी सरकार ने अल्प समय में ही महत्वपूर्ण फैसले किए हैं।

महिलाओं की सुरक्षा का वादा पूरा किया, तो गाय माता के कत्लखानों को बंद करा दिया गया। खास वर्ग के लोग रोजगार की समस्या की दुहाई दे रहे हैं। तो यह लोग अच्छी तरह समझ लें, गाय का कत्ल करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए चाहे जो भी करना पड़े। कई जगह से अवैध जमीनों पर रातों रात गलत तरीके धार्मिक स्थलों का निर्माण किया गया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को जांच के लिए कहा गया है। साध्वी प्राची ने पूर्व की सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आजम खां के कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों की जांच कराने के लिए योगी सरकार गंभीर है।       
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें