सौंधन। संभल के गांव रायपुर से गुजरने वाली मध्य गंगा नहर परियोजना द्वितीय चरण में बृहस्पतिवार की देर शाम पानी छोड़ा गया है। इससे किसानों में खुशी की लहर है। गांव रायपुर और संभल आदमपुर मार्ग से गुजरने वाली नहर में पिछले वर्ष अक्टूबर में पानी छोड़ गया था। कुछ समय बाद पानी को बंद कर दिया गया था। अब फिर से नहर में पानी छोड़ गया है। किसानों में खुशी की लहर है। बिजली के संकट से जूझ रहे किसानों को सिंचाई करने के लिए नहर मिल गई है। जिससे वह अपनी फसलों को नष्ट होने से बचा लेंगे। गांव रायपुर निवासी यशपाल सिंह ने बताया कि इस समय फसलों को सिंचाई की जरूरत है। बिजली का संकट है। नहर में पानी छोड़ा जाने से किसानों में खुशी है। संवाद