बहजोई। तनाव के चलते बबराला रोड निवासी 22 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थे तब तक शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका था। लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे युवक ने घर के एक कमरे में खुद को गोली मारी है। जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बताया कि युवक मंडी में अपनी आढ़त पर बैठता था। शाम को उसने घर में आकर खुद को गोली मार ली। गोली उसकी ठोड़ी में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बहजोई थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर गए थे। जानकारी हुई कि युवक ने खुद को राइफल से गोली मार ली है। घटना को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं, परिजनों की ओर से किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार किया गया।