फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने के पानी को तरस रही चंदौसी की 6 हजार की आबादी

विज्ञापन
चंदौसी के मोहल्ला सेमर टोला में पाइप लाइन में पानी नहीं आने पर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करती ? - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी शहर में अधिकांश क्षेत्र जलभराव की समस्या से त्रस्त हैं। तो वहीं मोहल्ला सेमर टोला में छह हजार की आबादी पेयजल को तरस रही है। नागरिक बोले, एक माह से टंकी में पानी नहीं आ रहा है। टंकी सूखी पड़ी है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी पालिका वाले सुनने को तैयार नहीं है। पीने के पानी के लिए हैंडपंप पर लाइन लगानी पड़ रही है। पेयजल संकट झेल रहे मोहल्ले के लोगों ने गुरुवार को पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं नगर पालिका के जेई का दावा है कि तीन दिन पूर्व पेयजल की पाइप लाइन फटने से आपूर्ति की समस्या आई है, उसे ठीक कराया जा रहा है।
नगर के मोहल्ला सेमर टोला में छह हजार की आबादी है। नागरिकों का आरोप है कि यहां करीब एक माह पहले नई पेयजल पाइप लाइन डाली गई थी। पर अभी तक पानी नहीं आया है। पुरानी पाइप लाइन की आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

मोहल्ले की गली के घरों में पानी की बूंद तक नहीं आ रही है। सुबह के समय खाने, पीने और रोजमर्रा के काम पूरे करने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। पिछले एक माह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कई दिनों से पेयजल संकट झेल रहे मोहल्ले के लोग गुरुवार को एकत्र हो गए और पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। पालिका पर मनमानी करने और पेयजल की समस्या दूर न करने का आरोप लगाया। इस मौके पर सूरजमुखी, आशा देवी, तारा भारती, सरवती, श्यामकली, कविता, माया देवी, सुखदेई, चंचल, राजवती, शीला देवी आदि रहीं।
एक से डेढ़ घंटे लगना पड़ रहा लाइन में
मोहल्ला सेमरटोला में मात्र तीन ही इंडिया मार्का हैंडपंप हैं। पीने का पानी भरने के लिए हैंडपंप पर सुबह के समय लाइन लगती है। करीब एक घंटे में बमुश्किल नंबर आ पाता है। कपड़ों की धुलाई व अन्य कार्यों के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग परेशान हैं।
जिम्मेदार बोले
महीने भर से मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति की समस्या है। वह पालिका को शिकायत कर चुकी हैं। पर अभी तक समाधान नहीं हुआ है। पानी का प्रेशर कम है। मोहल्ले की शुरूआती कुछ घरों में कम पानी आता है, पीछे के घरों में पानी की बूंद तक नहीं जाती। हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है।
लौंगश्री, सभासद- सेमरटोला वार्ड।
तीन दिन पूर्व मोहल्ला सेमरटोला में ट्रक आ गया था। सड़क खुदाई के कारण एक जगह से पाइप लाइन फट गई थी। पानी नाले में बहने के कारण आपूर्ति नहीं हो सकी थी। उसे ठीक कराया गया है। पानी की आपूर्ति शुक्रवार सुबह से ठीक होने की संभावना है।
विज्ञापन

अनुज कुमार, जेई जलकल पालिका चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें