फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर मार्ग पर जलभराव से हो रही भारी परेशान

विज्ञापन
चंदौसी के मौलागढ़ में बना तालाब। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। मौलागढ़ स्थित शिव मंदिर मार्ग पर बरसात होने के बाद जलभराव का स्तर बढ़ गया हैं। जिससे सड़क किनारे मकानों में गंदा पानी घुसने लगा हैं। जलभराव की समस्या ने अब ओर भी विकराल रूप धारण कर लिया है। जिम्मेदारों के मौन साधने से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बहजोई रोड स्थित मौलागढ़ पुलिया से शिव मंदिर मार्ग पर जलभराव की समस्या काफी समय से चली आ रही हैं। पिछले पांच दिनों से हो रही बरसात से जलभराव का स्तर और अधिक बढ़ने से गंदा पानी सड़क किनारे बने घरों में प्रवेश करने लगा हैं। जिससे घरों में बदबू के कारण लोगों का रहना दुश्वार बना हुआ है।
मौलागढ़ के लोगों का कहना है कि पहले तो घरों के सामने सड़क पर पानी भरा था। मगर बरसात शुरू होने से पानी का जलस्तर बढ़ गया और गंदा पानी घरों में घुसने लगा है। जिससे स्थिति और भी बदतर बनी गई है। छिले कई महीनों से लोग समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारियों के चक्कर लगा-लगाकर थक चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं निकाला गया है। जिसका खामियाजा वहां के निवासियों का को भुगतना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

अब हालत यह हो गई है कि पूरा घर पानी के बीचों में होने से कभी भी वहां के मकान गिर सकते हैं। क्योंकि सड़क पर भरा पानी खाली प्लाटों में पहुंच लोगों की नींव में घुसने लगा हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं। तीन दिन पूर्व ही मौलागढ़ के विकास नगर में नींव में पानी घुसने से मकान की दीवार गिर चुकी हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार चुप बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें