चंदौसी में पेयजल समस्या को लेकर चेयरमैन को ज्ञापन सौंपतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
वार्ड-दो अंजता टाकीज के सामने रहने वाले लोग इस भीषण गर्मी में छह दिन से पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। नगर पालिका को अवगत कराने के बाद भी उसने समस्या पर गौर नहीं किया है। मोहल्ले के लोगों ने नगरपालिका अध्यक्ष से समस्या के समाधान की मांग की है।
मोहल्ले में पिछले छह दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी है। आलम यह है कि लोग पानी की एक एक बूंद को तरस रहे है। दूरदराज से पानी लाकर काम चला रहे है। पालिका के जलकल अभियंता को मुहल्ले के लोग कई बार समस्या से अवगत करा चुके है।
लेकिन उन्होंने लोगों की इस समस्या को अनदेखा कर दिया। जिसका नतीजा यह है कि लोग छह दिन से पानी को तरस रहे है। बुधवार को लोगों का सब्र जवाब दे गया और वह नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर जा पहुंचे। उन्होंने पालिका अध्यक्ष इंदूरानी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया और कहा कि लोग इस भीषण गर्मी में प्याऊ आदि लगवा रहे है।
लेकिन नगर पालिका पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं कर पा रही है। पेयजल आपूर्ति शीध्र सुचारु कराने के साथ साथ जनता की समस्या की अनदेखी करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में शरबर्ती देवी, शानू, पिंकी, सोमपाल सिंह, सोर सिंह, नवल सिंह, शिवम, विशाल, सुरेश, तारावती, आशा, नन्हे, रोहताश, प्रवेश, शशिबाला, ललित आदि शामिल रहे।