फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्तीपुर इल्हा का जनजीवन प्रभावित, कई परिवारों ने छोड़ा घर

विज्ञापन
कहां जाएं, कैसे जाएं? संभल के तुर्तीपुर इल्हा में अपने घर के आगे भरे पानी को चारपाई पर बैठकर देखती ? - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नगर के मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा में जलभराव के चलते कई लोगों ने अपने घर छोड़ दिए हैं। सर्दी के प्रकोप और जलभराव से तमाम लोग दहशत में हैं। इस समस्या के चलते लोगों में नगर पालिका के प्रति रोष है।
विज्ञापन

समस्या के निदान के लिए काफी समय से लोग मांग कर रहे हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद यह समस्या फिर से खड़ी हो गई है। घरों से निकलने के लिए बांस की चाली का इस्तेेमाल कर रहे हैं। दरअसल मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 का हिस्सा है। लेकिन नगर पालिका ने इस क्षेत्र की समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया है। इस क्षेत्र में गंदगी से निजात का कोई उपाय नहीं किया गया है।
हर वर्ष बरसात में जलभराव की समस्या हो जाती है। इस बार गुरुवार को हुई बारिश के बाद ही समस्या खड़ी हो गई है। जलभराव इस कदर हो गया है कि लोगों को अपने घर छोड़ने पड़ रहे हैं। इस समय समस्या यह है कि एक ओर जलभराव और दूसरी ओर सर्दी का प्रकोप है। इसलिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं यहां स्वच्छ पानी और सड़क की समस्या भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें