फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सोत नदी में आया पानी, किसानों की सैकड़ों बीघा फसल को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सोत नदी में बारिश का पानी बढ़ने से आसपास की फसलें प्रभावित होने लगी। गांव प्रह्लादपुर के किसानों की नदी किनारे की फसल में सोत नदी का पानी भर गया है। इस पानी में उड़द की फसल डूब गई है।
विज्ञापन

लगातार पानी भरा रहने से फसल के खराब होने का डर सता रहा है। गांव निवासी किसान राकेश चौधरी, आलोक चौधरी, सोहनलाल, बुद्धि सेन, योगेंद्र, खुशीराम, हरपाल, रामवीर ने बताया कि उनके पास करीब 100 बीघा से अधिक उडद की फसल है। जो पानी में डूबी हुई है।
दो दशक से अधिक समय में पहली बार सोत नदी में पानी दिखाई दिया है। पानी न आने से नदी के किनारे की भूमि में व आसपास गन्ने के साथ उड़द आदि की खेती भी शुरू कर दी है। किसानों की फसल में शुक्रवार से पानी भरना शुरू हो गया था। अब तक धीरे धीरे पानी बढृ रही रहा है। हालात देखकर किसान परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें