फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज का सम्मान सपा में :जुगलकिशोर

Sun, 03 Apr 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
स्वागत किया
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष जुगल किशोर वाल्मीकि के शनिवार को नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भव्य जुलूस निकाला गया। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के अलावा पार्टी के दिग्गज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य विभाग में भावाधस ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। स्वागत समारोह में फूल मालाओं से जुगुल किशोर वाल्मीकि का स्वागत हुआ। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष जुगल किशोर वाल्मीकि ने वाल्मीकि समाज से एकत्र होकर सपा को आगामी विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा वाल्मीकि समाज का हित और सम्मान केवल समाजवादी पार्टी में ही है। संविदा और ठेका मजदूरों के लिए साप्ताहिक अवकाश घोषित कराए जाने की पैरवी करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


अरविंद कुमार, अमित कुमार, नरेंद्र कुमार भारती, शनि कमल, शिवनंदन, अरुण वाल्मीकि, दिनेश राठौर, राजू अंजान, संजय भारती, धर्मेंद्र चौधरी, गुड्डू वाल्मीकि, विक्की वाल्मीकि, गौरव भारती, मुकेश वाल्मीकि, अनुराग वाल्मीकि, आशीष भारती मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने की। संचालन पूरन लाल वाल्मीकि ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें