फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल : 20 जमानत प्रार्थनापत्रों पर 17, 18 व 19 फरवरी को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संभल बवाल के आरोपियों की जमानत प्रार्थनापत्रों पर शुक्रवार को फिर तिथि बढ़ाने की गुहार न्यायालय से लगाई गई है। जिसका सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने विरोध किया। हालांकि न्यायालय ने अग्रिम तिथि अंतिम अवसर के साथ नियत कर दी। न्यायालय ने अब 17, 18 व 19 फरवरी को अगली तारीख लगाई है।
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निर्भय नारायण राय के न्यायालय में संभल बवाल के 20 जमानत के प्रार्थनापत्रों पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हरिओम प्रकाश उर्फ हरीश सैनी ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली संभल में दर्ज एफआईआर के मोहम्मद रिहान, आमिर, आफताब, समीर, शारिक, मो. सलीम, नईम, याकूब और थाना नखासा में दर्ज एफआईआर अदनान, मो. आकिब, मो. सुभान उर्फ मुन्ना, रेहान, सजाउद्दीन उर्फ सज्जू, अंसार आदि के जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई होनी थी। लेकिन सभी आरोपियों के अधिवक्ताओं ने जमानत प्रार्थनापत्रों पर तैयारी न हो पाने का आधार लेकर तारीख बढ़ाने का प्रार्थनापत्र न्यायालय में दिया। न्यायालय ने 17, 18 व 19 फरवरी की तिथि सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के विरोध पर सुनवाई के लिए नियत कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें