फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, आज से शुरू होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित खंडेलवाल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह पुनरीक्षण अभियान 17 नवंबर से शुरू होगा। इसी दिन आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

मतदाताओं को 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, संशोधन कराने और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। पुनरीक्षण के लिए 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि तय की गई है। इस तारीख तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विशेष अभियान 21 से
मतदाताओं की सुविधा के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन तिथियों में सभी मतदान केंद्रों, स्कूलों और संबंधित भवनों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे। उनके पास पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6, 7 और 8 उपलब्ध रहेंगे। 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्तूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अग्रिम रूप से फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 का उपयोग होगा। नाम हटाने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 और किसी प्रकार का संशोधन कराने के लिए फॉर्म-8 का इस्तेमाल किया जाएगा। नागरिक मतदाता सूची का अवलोकन मतदान केंद्रों, बीएलओ, तहसील स्थित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय में निशुल्क कर सकेंगे। मतदाता घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या ईसीआईनेट एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें