असमोली(संभल)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ असमोली खंड के असमोली मंडल में विजयदशमी उत्सव के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों के द्वारा पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला गया।
इसमें मुख्य वक्ता जिला प्रचारक संजीव कुमार ल ने दीप जलाकर शुरुआत की। कहा कि आरएसएस का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और उसके मूल्यों को संरक्षित करना है। शताब्दी वर्ष का लक्ष्य केवल शाखाओं का विस्तार नहीं है, बल्कि हर समाज के घर वर्ग को जोड़ना है। इस शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन से राष्ट्रीय पूर्ण निर्माण समाज को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। पंच परिवर्तन सामाजिक समरसत्ता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जागरण और आत्मनिर्भरता और नागरिक कर्तव्य के बारे में प्रकाश डाला।
संघ का शताब्दी वर्ष इस विजयदशमी से शुरू होकर अगली विजयादशमी तक अनवरत चलेगा। इस दौरान हम प्रत्येक नगरों और गांवों में संघ की शाखाओं को ले जाएंगे। पथ संचलन के सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर मिल चौराहे होते हुए थाने के आगे होते हुए शिव मंदिर और धर्मशाला होते हुए स्कूल में ही समापन हुआ।
इस दौरान खंड कार्यवाह अंकुर कुमार, खंड संचालक सुभाष, जिला सेवा प्रमुख गौरव, विक्रांत, वीरेंद्र पाल, ओमवीर शर्मा, हरिओम शर्मा, जयप्रकाश प्रजापति, सुमित, सोनू पाल आदि रहे। संवाद