फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बीमा क्लेम हड़पने की विशाल की साजिश का राज पत्नी ने ही खोला था

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ, हापुड़ व अन्य केंद्रों के लिए
विज्ञापन



विशाल की पत्नी ने संभल पुलिस को दी थी बीमा क्लेम हड़पने की जानकारी



संभल पुलिस की प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाई गई, इसके बाद हापुड़ पुलिस को सौंपी जांच



बीमा कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ हापुड़ में केस

संवाद न्यूज एजेंसी

संभल। हापुड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया मेरठ के गंगानगर निवासी विशाल सिंघल की साजिश का राज संभल पुलिस तक उसकी मेरठ निवासी पत्नी ने पहुंचाया था। संभल पुलिस ने जांच पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई। इसके बाद ही मामले की जानकारी हापुड़ पुलिस तक पहुंची और पिता की हत्या करने का आरोपी विशाल और उसका साथी गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की पत्नी ने संभल पुलिस को बताया था कि उसके पति ने 2017 में मां, फिर पत्नी और उसके बाद पिता की हत्या की। मां और पत्नी की मौत भी हादसा बताई और बीमा क्लेम हड़प लिया था। इसके बाद ही 2024 में पिता की हत्या की साजिश की और 39 करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी कराईं। इसके बाद हत्या कर दी और हादसा बताकर क्लेम पाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। संभल पुलिस की प्राथमिक जांच में यह आरोप सही पाए गए थे।
विज्ञापन




सोमवार को संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी मेरठ का रहने वाला है। इसकी पत्नी ने संभल पुलिस से संपर्क कर बताया था कि उसके पति ने अपनी पूर्व पत्नी, मां और पिता की हत्या बीमा क्लेम पाने के लिए की है। एसपी ने बताया कि एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने इस शिकायत की जांच की तो विभिन्न बीमा कंपनियों में पॉलिसी कराई गईं और उनका क्लेम भी हड़पा गया। जब शिकायत काफी हद तक सही पाई गई तो हापुड़ पुलिस को जांच भेजी गई। इसी क्रम में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

00000000000

संभल में भी चार हत्या के खुलासे हो चुके हैं

बीमा क्लेम पाने के लिए संभल पुलिस चार हत्या के मामले सुलझा चुकी है। इस गिरोह ने बीमा क्लेम पाने के लिए पहले पॉलिसी कराई और फिर प्रीमियम भी भरे। बाद में हत्या कर हादसा बताया और क्लेम भी पा लिए। एसपी का कहना है कि बीमा क्लेम हड़पने वाले गिरोह की जांच में दूसरे जिले के कई केस सामने आए हैं। उन जिलों को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। यह 100 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि हड़पने का मामला सामने आ चुका है।

00000000000000

गिरोह के खिलाफ हो चुकी है गैंगस्टर के तहत कार्रवाई

एसपी ने बताया कि 17 जनवरी से लगातार कार्रवाई की जा रही है। 100 करोड़ रुपये से ज्यादा क्लेम राशि हड़पने का मामला सामने आ चुका है। 50 से ज्यादा आरोपी जेल जा चुके हैं। अलग-अलग जिलों में भी एफआईआर हो चुकी हैं। इस गिरोह का नेटवर्क 12 राज्यों तक फैला है। गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। इस गिरोह की संपत्ति का ब्योरा खंगाला जा रहा है। संपत्ति जब्त भी की जाएगी।

000000000000000

ईडी दर्ज कर चुकी है केस

देश का बड़ा बीमा क्लेम घोटाला संभल पुलिस ने खोला है। इसमें करोड़ों रुपये का घोटाला करने के लिए गिरोह ने हत्याएं की हैं। मर चुके लोगों के नाम पर क्लेम पाया है। फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला सामने आने के बाद ईडी ने भी लखनऊ में केस दर्ज कर लिया है। ईडी की कार्रवाई भी चल रही है।
विज्ञापन


0000000000000000

हापुड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पत्नी ने संभल पुलिस से संपर्क किया था। तीन हत्या कर बीमा क्लेम हड़पने की साजिश की जानकारी दी थी। इसके बाद जांच पड़ताल में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ही हापुड़ पुलिस को रिपोर्ट भेजी थी। बीमा क्लेम हड़पने वाली गिरोह के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

-कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें