श्री कल्कि धाम में शिला पूजन करते डीएम और एसपी। श्री कल्कि धाम समिति
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में सोमवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम में पहुंचकर शिला पूजन किया। श्री कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद रहे। श्री कल्कि धाम के गर्भगृह में महामंडलेश्वर स्वामी हरमनोजदास और सत्यानंद ने अधिकारियों का शिलापूजन कराया। कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि मंगलवार को नवमी पर श्री कल्कि धाम में मां भगवती का जागरण होगा। संवाद