बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ा गांव में पिछले 10 दिनों से गांव में होकर गुजर रहे डंपरों से सड़क खराब हो गई। ग्रामीणों की माने तो ये डंपर सुबह 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक बड़ा गांव स्थित तालाब के निकट से मिट्टी खोदकर प्रहलादपुर, अफजलपुर डरौली के रास्ते मझावली को जाते हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह आठ बजे करीब गांव के मुख्य चौराहे पर मिट्टी से भरे तीन डंपरों को रोक लिया और 112 पुलिस को सूचना दे दी।सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे खनन अधिकारी ने तीनों डंपर को अपने कब्जे में लेकर आटा चौकी पर खड़े करवा दिए। खनन अधिकारी शिवम शर्मा ने बताया कि तीनों डंपर को सीज की कार्यवाही की गई है।