फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव बल्लमपुर में मुख्य मार्ग और परिषदीय विद्यालय के आसपास वर्षों से कीचड़ व जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन करके समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव बल्लमपुर के निवासी सहाय सिंह ने कहा कि गांव के मुख्य मार्ग और परिषदीय विद्यालय के आसपास करीब दो वर्ष से कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे गांव के लोगों के अलावा आने-जाने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।
जलभराव में पनप रहे मच्छरों से गांव में संक्रामक रोग फैलने का भी खरा बना हुआ है। इस गंभीर समस्या के समाधान को कई बार ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और ग्राम पंचायत सचिव से शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन इस ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान समस्या का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान सुशील कुमार, संजय यादव, भारत सिंह, जेपी यादव, श्याम सिंह, रामबाबू सिंह, बिशन लाल अमरीश सिंह, जबर सिंह, मुकेश यादव आदि रहे।





गांव के मुख्य मार्ग पर फैली, कीचड़, गंदगी और जलभराव को मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है। ग्राम पंचायत सचिव को मौके पर भेजकर मामले की जांच करवाकर साफ सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


ओमवीर सिंह, बीडीओ, बहजोई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें