फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हैंडपंप मरम्मत नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक के गांव सिहावली में सोमवार को ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में खराब पड़ा हैंडपंप लंबे समय से सही नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि लोग पानी के लिए परेशान हैं। कई बार शिकायत कर दी इसके बाद भी समाधान नहीं कराया गया। बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पिछले एक वर्ष से गांव का हैंडपंप खराब पड़ा है।
इस दौरान कालू यादव, ऋषि पाल यादव, रामकिशोर यादव, विरोष कुमार, ओमवीर यादव, रोहतास यादव, रामवती, संतोष देवी, अमरावती, सतीश यादव, शीशपाल, गुड्डू यादव, धर्मपाल, एक पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें