फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने किया गोशाला का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनावई। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चबूतरा में छह महीने पहले स्थापित हुई अस्थाई गोशाला का सीवीओ ने निरीक्षण किया तथा व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। गोशाला में 210 पशु मिले, इनमें से मात्र 100 पशुओं के लिए टीनशेड मिला।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चबूतरा में बनी अस्थाई गोशाला का निर्माण कराया गया था। जिसमें 100 पशुओं हेतु टीन शेड बनवाया गया था। सोमवार को गोशाला का निरीक्षण मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने किया। जिसमें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गोशाला के अंदर 210 पशु मिले। निरीक्षण के दौरान कोई भी पशु बीमार हालत में नहीं मिला।
सीवीओ ने निर्देश दिए कि 150 पशुओं की सुविधा के लिए एक अन्य टीन शेड बनवाया जाए। इसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव अक्षय कुमार की रहेगी। साथ ही पशुओं को पानी पीने के लिए पानी पीने की चरही को रोज साफ कर स्वच्छ पानी पिलाने के आदेश दिए गए। इसी दौरान सीवीओ द्वारा पशुओं को पानी पीने की सुविधा हेतु दूसरी पानी की कुंडी बनवाने के आदेश दिए गए। इस मौके पर पशु चिकित्सक डॉ. चमन प्रकाश, डॉ. नागेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें