फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा करने के आरोप पर ग्रामीणों का प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तहसील के गांव तश्तपुर व तख्तगुशाईन स्थित कब्रिस्तान पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा करने को लेकर लोगों में रोष पनप गया। उप जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। लोगों ने कब्रों को खत्म करने का आरोप लगाया। हल्का लेखपाल पर मिलीभगत से कब्जा कराने का आरोप है। उप जिलाधिकारी ने लोगों का हंगामा देख शांत कराया। साथ ही सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाईश कराई है।
विज्ञापन

सोमवार को मियां सराय, तश्तपुर और तख्तगुशाईन निवासी दर्जनों लोग नई तहसील स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और कब्रिस्तान की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि यह अवैध कब्जा हल्का लेखपाल ने कराया है। इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसी क्रम विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जाहिर किया। हंगामा देख मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने लोगों की समस्या जानी और समाधान का आश्वासन दिया।
उप जिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल पर सख्त कार्रवाई किए जाने का लोगों को भरोसा दिलाया। इसके बाद तहसीलदार करम सिंह के नेतृत्व में टीम को कब्रिस्तान की भूमि की पैमाईश करने के लिए भेज दिया। शाम तक यह पैमाईश की गई लेकिन पूरी नहीं हो सकी। मंगलवार को फिर से पैमाईश कराई जाएगी। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। शिकायत करने वाले लोगों में फुरकान, आदिल, मोहम्मद तुफैल, हाफिज फरमान, मोहम्मद हसन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें