फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवांसा बिजली घर की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 25 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पवांसा बिजली घर की हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन हो गई है। इससे ग्रामीणों में रोष है क्योंकि आए दिन पवांसा बिजली घर की हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन हो जाती है। यह समस्या संभल-पवांसा के बीच होती है। यह समस्या जनवरी के महीने में 13 बार हुई थी। पहली फरवरी को भी सुबह से ब्रेक डाउन में लाइन चली गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लाइन बेहद ही जर्जर हालत में है। इसलिए आए दिन ब्रेक डाउन की समस्या होती है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी सुनवाई नहीं करते। जेई को फोन लगाएं तो उनका फोन रिसीव नहीं होता। ऐसे में समस्या किसे बताएं। सोमवार सुबह 10.40 बजे पवांसा बिजली घर से जुड़े 25 गांवों की बिजली गुल हो गई। यह बिजली हाईटेंशन लाइन के ब्रेकडाउन के चलते गुल हुई। बिजली घर के एसएसओ ने बताया कि लाइन ब्रेकडाउन में है इसलिए गांवों को बिजली नहीं मिल रही है। लाइन में सुधार का काम किया जा रहा है।
पहली जनवरी से 31 तक 11 बार हुई लाइन ब्रेकडाउन
संभल। पवांसा बिजली घर से जाने वाली हाईटेंशन लाइन आए दिन ब्रेकडाउन में चली जाती है। जनवरी के महीने में 11 बार ब्रेक डाउन लिया। एक से दो दिन बाद गांवों को बिजली मिल सकी। इस दौरान भी ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

इन गांवों के लोगों को हुई परेशानी
संभल। पवांसा बिजली घर की हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन में जाने के कारण पवांसा, अतरासी, किसौली, विक्रमपुर ताहरपुर, सिहोरी, अजीमाबाद, धुरैटा, बबैना, शेरपुर, मऊभूड़, महोरा, लखूपुरा, मिलक मऊभूड़, मुजफ्फरपुर, सैंजना, बिचपुरी, साकिन शोभापुर, खालसा, शेरपुर की मढ़ैया, अख्त्यारपुर चौबे, बंजरपुरी, करीमपुर के घेर, चपतियों की मढै़या, मिलक धुरैटा, चिरौली भगवंतपुर, रसूलपुर धतरा के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें