जुनावई। बिजली कटौती की समस्या से आजिज किसानों ने बुधवार को जुनावई बिजलीघर पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि बिजली के अभाव में मेंथा व चारे की फसल सूखने के कगार पर हैं। साथ ही फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति दिलाने की मांग की। मांग को लेकर शिकायती पत्र भी दिया है।बुधवार को जुनावई बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र के गांव रिवाड़ा, चिंगरिया, महराजपुर, पुशावली, रिबाड़ा, घुघईया, पतेई कास्त सहित अन्य गांवों के किसान एकत्र हो गए और बिजलीघर पर पहुंच गए।
किसानों का आरोप है कि 24 घंटे के बजाय मात्र दो घंटे ही बिजली किसानों को मिल रही है। इस कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही। सिंचाई के अभाव मेंथा व चारे की फसल सूखने के कगार पर हैं। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी राजेश पांडे ने लोगों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया।